आल इंडिया ट्रेड यूनियन ने मनाई अंबेडकर जयंती
अमृतसर | आल इंडिया ट्रेड यूनियन की तरफ से पंजाब लेबर वेल्फेयर के प्रधान सुरिंदर शर्मा की अध्यक्षता में बाबा साहिब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 127वीं जयंती के उपलक्ष्य में कांग्रेस भवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक सुनील दत्ती, सीनियर डिप्टी मेयर रमन बख्शी मुख्य रूप से पहुंचे और उन्होंने बाबा साहिब के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर कुलदीपक मेहता, बिट्टू वेरका, दर्शन लाल धीर, संजय खोसला, सुशील कुमार, जसविंदर शेरगिल, ओम प्रकाश कनोजिया, पवन शर्मा, अश्वनी लखनपाल, बलराज मेहरा, रमन तनेजा, रोशन शोरी, रुप लाल, कांता रानी, महिला इंटक प्रधान सोबिया अरोड़ा, नगीना मल्होत्रा, सुदेश रानी, कुलजीत गिल, पंजाब गल्ला यूनियन, फायर ब्रिगेड यूनियन, खेत मजदूर यूनियन आदि के सदस्य मौजूद थे।