पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • स्टूडेंट्स ने कंपनी बाग से उठाए प्लास्टिक बैग

स्टूडेंट्स ने कंपनी बाग से उठाए प्लास्टिक बैग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर को प्लास्टिक लिफाफों से मुक्त करने की मुहिम शुरू

भास्कर न्यूज | अमृतसर

पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के चेयरमैन काहन सिंह पन्नू के निर्देशों पर संत सिंह सुखा सिंह खालसा सीनियर सेकंडरी स्कूल के स्टूडेंट्स के सहयोग से कंपनी बाग में प्लास्टिक के लिफाफों को एकत्रित करके बाग को प्लास्टिक मुक्त किया गया। सहायक वातावरण इंजीनियर राजेश कुमार ने बताया कि प्लास्टिक के लिफाफों के साथ सीवरेज बंद हो जाते हैं, जिससे सड़कों पर गंदा पानी एकत्रित हो जाता है और कई बार जानवरों की ओर से प्लास्टिक के लिफाफे निगल लिए जाते हैं, जिससे उनकी मौत भी हो जाती है। उन्होंने बताया कि प्लास्टिक के लिफाफों के साथ वातावरण की प्रदूषित होता है। उन्होंने लोगों को अपील की है कि प्लास्टिक के लिफाफों का इस्तेमाल न करे। राजेश कुमार ने बताया कि इस बार विश्व वातावरण दिवस 2018 ‘बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन इफ यू कांट रियूस इट, रिफ्यूज इट’ के नारे में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर प्रिंसिपल सतिंदर सिंह, सहायक वातावरण इंजीनियर सुखदेव सिंह आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...