प्रधान इलेवन ने जीता रोटरी गुडविल किक्रेट मैच
रोटरी क्लब अमृतसर सेंट्रल की ओर से रोटरी गुडविल किक्रेट मैच शास्त्री नगर स्थित डीएवी कॉलेज की ग्राउंड में करवाया गया। रोटरी क्लब अमृतसर सेंट्रल की अध्यक्ष में करवाए मैच में जोन ए के 14 रोटरी क्लबों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस दौरान भारतीय किक्रेट टीम के खिलाड़ी हरविंदर सिंह मुख्य रूप से शामिल हुए। पैटर्न रोटेरियन दविंदर सिंह डीजीएनजी, चेयरमैन एडवोकेट एसएस बत्तरा अौर उप-चेयरमैन जेएस कोहली के दिशा-निर्देशों में करवाए मैच में 14 क्लबों को दो टीमों में बांटा गया, जिनका नाम गवर्नर इलेवन अौर प्रधान इलेवन टीमों का नाम रखा गया। मैच शुरू करने से पहले क्लब प्रधान एडवोकेट बत्तरा ने किक्रेटर हरविंदर सिंह अौर अन्य लोगों से दोनों टीमों का परिचय करवाया। मैच का टाॅस गवर्नर इलेवन ने जीता अौर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उन्होंने 15 ओवर में कुल 122 स्कोर बनाए अौर सभी खिलाड़ी आउट हो गए। इसके बाद प्रधान इलेवन की टीम ने अपनी पारी शुरू की। उन्होंने 13 ओवर में 126 रन बनाकर मैच जीत लिया अौर दो विकेट अभी बाकी थे। इस खेल के दौरान मैन आॅफ दा मैच गुरदीप राय के दिया गया। उन्होंने अपनी गेंदबाजी के दौरान 2 विकेट लेकर कुल 15 स्कोर दिए। मैच जीतने वाली टीम को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर अनिल सिंघल, हरदास सिंह, मनमोहन जैरथ, जिला सचिव मिस्टर डाबर, पूर्व गवर्नर राकेश कपूर, सचिव पवन कपूर, रविंदर पठानिया, राजेश अरोड़ा, एपीएस बत्तरा,डाॅ. भूपिंदर सिंह, सीएम महेश्वरी, पंकज खन्ना, प्रवीण मेहरा, कंवलजीत सिंह, आरसी अरोड़ा, राजेश खन्ना आदि मौजूद थे।
गवर्नर इलेवन को दो विकेट से दी मात, दो ओवर रहते ही हासिल किया 123 का लक्ष्य
रोटरी क्लब अमृतसर सेंट्रल की ओर से करवाए रोटरी गुडविल किक्रेट मैच के दौरान विजय रही टीम को सम्मानित करते भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी हरविदंर सिंह, अनिल सिंघल और अन्य।