पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • धार्मिक कार्यों में भाग लेने से ही मनुष्य को मोक्ष प्राप्ति होती है : नीलम देवा जी

धार्मिक कार्यों में भाग लेने से ही मनुष्य को मोक्ष प्राप्ति होती है : नीलम देवा जी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्री सुंदरकांड का पाठ करते राम शरणम् अमृतसर के संचालक तिलक राज वालिया।

भास्कर न्यूज | तरनतारन

श्री चिंतपूर्णी नीलम देवा मंदिर खालसापुर रोड तरनतारन में रविवार शाम 5 बजे श्री राम शरणम् अमृतसर के मुख्य संचालक तिलक राज वालिया की ओर से श्री सुंदर कांड के पाठ एवं प्रवचन किए गए। इस संबंधी श्री राम शरणम् तरनतारन के प्रमुख विपिन कुमार ढींगरा ने बताया कि यह कार्यक्रम ब्रह्मलीन श्री स्वामी सत्यानंद महाराज और ब्रह्मलीन श्री भक्त हंस राज महाराज की छत्र छाया में संपन्न हुआ। कार्यक्रम से पहले 7 घंटे का जाप यज्ञ अविनाश गुप्ता के निवास स्थान पर सुबह 10 बजे से आरंभ किया गया। ढींगरा ने श्रद्धालुओं को समागम में पहुंचने पर उनका धन्यवाद किया। मंदिर के संचालक नीलम देवा जी ने कहा कि मनुष्य को संसार की मोह माया का लालच ना कर धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहिए। इससे मनुष्य को मोक्ष की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि गुरु हमारा मार्ग-दर्शन होता है और गुरु बिना मनुष्य का बेड़ा पार नहीं हो सकता। अंत में भंडारा अटूट वितरित किया गया।

श्री नीलम देवा मंदिर तरनतारन में श्री सुंदर कांड का पाठ करते श्रद्धालु।

खबरें और भी हैं...