पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • श्री गुरु गोबिंद वेल्फेयर सोसायटी ने मनाया बैसाखी का त्योहार

श्री गुरु गोबिंद वेल्फेयर सोसायटी ने मनाया बैसाखी का त्योहार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्री गुरु गोबिंद वेल्फेयर सोसायटी की तरफ से बैसाखी का त्योहार प्रधान प्रकाश लाल कपूर, चेयरमैन बलवान सिंह, सचिव रमेश मेहरा, कोषाध्यक्ष आशीष शर्मा की अध्यक्षता में धूमधाम से रणजीत एवेन्यू ए ब्लॉक स्थित हरगोबिंद पार्क में मनाया गया। कार्यक्रम में विधायक सुनील दत्ती, पार्षद हरपन औजला, पंजाब महिला कांग्रेस की प्रधान ममता दत्ता, प्रिंसिपल सुमित पुरी मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुए। सोसायटी की तरफ से आए हुए अतिथियों को सम्मानित भी किया गया। बच्चों की तरफ से रंगारंग कार्यक्रम पेश किया गया। इस दौरान विधायक दत्ती ने पार्क में लोगों के बैठने के लिए बनाई गई हट का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर सुच्चा सिंह संधू, रमा पुरी, रीतू पुरी, राज प्रताप सिंह, अमरजीत वालिया, मानक सिंह भाटिया, बिट्टू सेखों, राहिल, कमला कपूर, हरजीत कौर, अंजू बाला, जगजीत कौर, गुरलीन कौर, पूनम कपूर,पूजा जगजीत सिंह डॉ ऋतु दिव्या वर्मा, जसपाल सिंह व इलाका निवासी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...