आसिफा के गुनाहगारों को सख्त सजा दे सरकार : गजेंद्र चौहान
बालीवुड कलाकार गजेंदर चौहान सोमवार को अमृतसर पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने श्री दरबार साहिब में माथा टेका और उनके नए आ रहे शोज की कामयाबी के लिए दुआ की। स्थानीय रेस्टोरेंट में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने ने कहा कि उनका श्री दरबार साहिब में बहुत विश्वास है। इसीलिए हर नए प्रोजेक्ट के शुरू होने से पहले वह श्री दरबार साहिब आते हैं और सिर झुकाते हैं। गजेंदर चौहान ने असिफा रेप केस में अपना गुस्सा दिखाते हुए कहा कि सरकार को ऐसे लोगों को सख्त से सख्त सजा देनी चाहिए और उसे टीवी पर लाइव दिखाना चाहिए ताकि हर कोई गुनाह करने से पहले सौ बार अवश्य सोचें।