भाजपा ही दलित समाज की हितैषी: राकेश गिल
अमृतसर | बाबा साहब अंबेडकर की 127वीं जन्म शताब्दी पर कबीर शिरोमणि कमेटी की ओर से बाबा साहेब का जन्मदिवस मनाया गया। इसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता राकेश गिल मुख्य मेहमान के रूप में पहुंचे। राकेश गिल ने कहा कि बाबा साहब एक समुदाय के नहीं, बल्कि पूरे हिंदुस्तान के सभी वर्गों के मसीहा थे। देश की आजादी के बाद उन्होंने संविधान बनाकर सभी वर्गों को समानता का अधिकार दिया। कुछ शरारती तत्व सुप्रीम कोर्ट के फैसले को, जो कि एससी/एसटी एक्ट को भाजपा पर थोप रहे हैं। वह समाज को आपस में लड़ा कर देश को बांट कर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकना चाहते हैं।