सिद्धू पंजाब के सरकारी पद को कॉमेडी सर्कस के मंच की तरह चला रहे : चुग
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री तरुण चुग ने अपने निवास पर सोमवार को केंद्रीय मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के बचाव में दिया गया बयान को राजनीति से प्रेरित है। उन्होंने कहा कि आज कैप्टन अमरिंदर सिंह के कैबिनेट में वो आदमी मंत्री बन कर न्याय कर रहा है, जिसको स्वयं सुप्रीम कोर्ट में सरकार ने रोड रेज केस में हत्या का आरोपी माना है। चुग ने कहा कि कैप्टन ने शपथ ग्रहण के समय ही राहुल और प्रियंका गांधी के आग्रह के बावजूद सिद्धू को उपमुख्यमंत्री का पद देने से इंकार कर दिया था।