सेंट सारंगधर स्कूल में मनाया खालसा साजना दिवस
अमृतसर | सेंट सारंगधर सीनियर सेकंडरी स्कूल जवाहर नगर में बैसाखी व खालसा पंथ स्थापना पर्व मनाया गया। एमडी अश्विनी डोगरा की अध्यक्षता में विद्यार्थियों ने पंजाबी सभ्यता की झलक को पेश किया। जूनियर विंग के विद्यार्थियों फसलों की कटाई को संबोधित पंजाबी फोक डांस भांगड़ा पेश किया। सीनियर विद्यार्थियों ने गतका के हुनर को भी पेश किया। प्रिंसिपल रजनी डोगरा ने त्योहारों की महत्ता के बारे में बताया। मुख्यातिथि चेयरपर्सन सूक्ष्म शर्मा व विशेष अतिथि ताइक्वांडो के राष्ट्रीय स्तरीय कोच बलदेव राज ने विद्यार्थियों को सेल्फ डिफेंस के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर ऊषा गोस्वामी, सुमन बेरी, ऊषा गुप्ता, एडवोकेट सुषमा, पूनम महाजन, वीना मेहरा आदि भी मौजूद थे।