डीएवी में अटल भाईचारा दिवस मनाया
अमृतसर | एनआईटीआई आयोग के निर्देशन पर डीएवी पब्लिक स्कूल में अटल टिंकरिंग लैब में डॉ. बीआर अंबेडकर की वर्षगांठ को अटल भाईचारा दिवस के रूप में मनाया गया। जिसमें लड़कों के लिए भी विज्ञान, तकनीक, इंजीनियरिंग, कला और गणित में एक सामान मौके प्रदान करने के विचार को प्रमुखता दी गई। विद्यार्थी और आसपास के सरकारी और पुलिस डीएवी स्कूल से आए अध्यापकों को चार घंटे के इस टिंकरिंग सत्र रेशम शर्मा की अध्यक्षता में करवाया गया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। विजेताओं को ईनाम देकर सम्मानित किया गया। प्रिंसिपल डॉ. नीरा शर्मा ने स्कूल में थ्री-डी प्रिंटिंग सुविधा की शुरुआत की और विद्यार्थियों को हमेशा कुछ नया करने के लिए प्रेरित किया।