विद्यार्थियों ने जाने विज्ञान के विभिन्न उपयोग
डीएवी इंटरनेशनल स्कूल में प्रिंसिपल अंजना गुप्ता की अध्यक्षता में एटीएल सामुदायिक दिवस के अवसर पर विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने विज्ञान के अलग-अलग प्रयोग देखे, सीखे और इन प्रयोगों को खुद किया भी। नीति आयोग के दिशा-निर्देशों से करवाए गए इस विशेष आयोजन में शहर के विभिन्न सरकारी व गैर-सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थी उपस्थित हुए। डीएवी इंटरनेशनल के विद्यार्थियों द्वारा ड्रोन चलाना सिखाया गया और रक्तचाप, मधुमेह को चैक करना भी सिखाया गया। विद्यार्थियों ने मिट्टी में उपस्थित नमी को जांचने की प्रक्रिया भी समझी। पेपर सर्किट बनाना भी सीखा। विद्यार्थियों ने एटीएल प्रयोगशाला में बने हुए सभी यंत्रों को दिखा और समझा।