नन्हे-मुन्नों ने उठाया पर्यावरण संरक्षण का जिम्मा
स्टालवार्ट्स वर्ल्ड स्कूल में पर्यावरण संरक्षण को समर्पित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें कक्षा प्ले पैन से लेकर सीनियर केजी कक्षा तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में बच्चों ने पशु-पक्षियों की वेशभूषा में समाज को संदेश दिया कि मानव अपने स्वार्थ के लिए पशु-पक्षियों को नष्ट कर रहा है। प्रकृति के साथ खिलवाड़ कर रहा है। मानव की तरह ये भी सजीव प्राणी है और हमें इन्हें स्वच्छंद जीने का अधिकार देना चाहिए। पर्यावरण की इस सुंदरता को बढ़ाने वाले पेड़ पौधे और पशु-पक्षियों की रक्षा करनी चाहिए। प्रिंसिपल मनीषा धानुका ने भी बच्चों के इस कदम की सरहाना की और संदेश दिया कि हमारी तरह पशु-पक्षी और पेड़-पौधे भी पर्यावरण में संतुलन बनाए रखते हैं। इसलिए हमें पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए इनके संरक्षण की और ध्यान देना होगा।