पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बीबीके डीएवी में महिला अधिकारों पर सेमिनार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर | बीबीके डीएवी कॉलेज फार वुमन में जिला लीगल सर्विस अथाॅरिटी एवं कॉलेज के लीगल लिट्रेसी क्लब के संयुक्त प्रयास से महिला अधिकारों पर सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार का मुख्य आयोजन विद्यार्थियों को उनके अधिकारों एवं कानूनी सहायता से अवगत करवाना था। सेमिनार में डीएलएसए के सदस्य एसपी धंजल, अधिवक्ता बाल कृष्ण, अजायब सिंह और हरजीत सिंह वक्ता थे। इस अवसर पर घरेलू हिंसा कानून से महिला-संरक्षण, पैंशन-योजना, वरिष्ठ नागरिकों के लिए कानूनी सहायता, मनरेगा स्कीम और भवन निर्माण श्रमिकों जैसे मुख्य विषयों पर चर्चा की गई। प्रिंसिपल डाॅ. पुष्पिंदर वालिया ने जर्नलिज्म विभाग की इस आयोजन के लिए प्रशंसा की। कॉलेज की वाइस प्रिंसीपल मंजू दुग्गल के साथ रेणु भंडारी, डाॅ. अनीता नरेन्द्र, डाॅ. प्रियंका बस्सी और रेणु वशिष्ठ सहित महाविद्यालय की छात्राएं उपस्थित थी।

खबरें और भी हैं...