पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • खालसा कालेज के गणित विभाग ने लगाई इंटरनेशनल वर्कशाप

खालसा कालेज के गणित विभाग ने लगाई इंटरनेशनल वर्कशाप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खालसा कालेज में इंडियन सोसायटी आफ इंडस्ट्रियल एंड अप्लाइड मैथेमेटिक्स और गणित विभाग की ओर से 7 दिवसीय इंटरनेशनल वर्कशाप आॅन मैथेमेटिकल सॉफ्टवेयर का आयोजन किया गया। वर्कशाप में अलग-अलग देशों के रिसर्च स्कॉलर और अध्यापकों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर जीएनडीयू के प्रोफेसर पैमी मनचंदा ने बताया कि वर्कशाप के दौरान सिखाए जाने वाले मैथेमेटिक्स साफ्टवेयर हर रिसर्च स्कॉलर के लिए खास महत्व रखते हैं। प्रिंसिपल डाॅ. महल सिंह ने मैथेमेटिक्स विभाग के मुखी रजिंदर पाल कौर और समूह स्टाफ को इस वर्कशाप की बधाई दी। उन्होंने बताया कि यह वर्कशाप वर्तमान समय की जरूरत है। इससे पहले विभाग मुखी ने इस दौरान आए सभी श्रोताओं, प्रिंसिपलों, रिसोर्सपर्सन का स्वागत किया और कहा कि प्रिंसिपल डा. महल सिंह की ओर से विभाग को हमेशा ऐसे प्रोग्राम आयोजित करने के लिए समय-समय पर उत्साहित किया जाता रहा है। इस अवसर पर पंकज बग्गा, प्रोग. एमएस बत्तरा, प्रो. हरविंदर कौर आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...