पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कैंडल मार्च निकाल मांगा आसिफा के लिए इंसाफ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आसिफा के कातिलों को सजा दिलाने के लिए गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों सहित अध्यापकों ने कैंडल मार्च निकाला। वीसी प्रो. डॉ. जसपाल सिंह संधू की अध्यक्षता में निकाले गए इस मार्च में अध्यापकों के पारिवारिक सदस्य भी मौजूद थे। अध्यापकों के बच्चों, जो आसिफा के हम उम्र ही थे, ने इंसाफ के साथ ही अपनी सुरक्षा के लिए समाज को सोच बदलने के लिए भी प्रेरित किया।

वाइस चांसलर डॉ. जसपाल सिंह संधू के साथ डीन डॉ. एसएस बहल व रजिस्ट्रार डॉ. करणजीत सिंह काहलों भी मौजूद थे। स्टूडेंट्स ने वी वांट जस्टिस, फॉर आसिफा, जस्टिस फॉर एवरी गर्ल, निर्भया आसिफा नेक्स्ट कुड वी एनि फ्रॉम अस, सो लेट रेज अवर वॉयस के स्लोगन लेकर लड़कियों के साथ बढ़ती दुष्कर्म की घटनाओं पर अपना प्रभावशाली रोष व्यक्त किया। प्रोफेसर डॉ. गीता हुंदल, डॉ. सतनाम सिंह दयोल, प्रो. परमवीर मल्ली, प्रो. अनूप केशवान, डॉ. जतिंदर सिंह, प्रो. मनदीप कौर सहित स्टूडेंट गुरप्रिया सैनी, जगमीत ढिल्लों, दिलावर सिंह, जसपाल सिंह मान, सुमित शर्मा, सुखराज बाजवा, मनप्रीत आहलूवालिया, साहिल चुघ ने स्टूडेंट्स, प्रोफेसर्स ने इन घटनाओं पर एकजुटता दर्शाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आठ साल की आसिफा को न्याय दिलाने और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की पुरजोर मांग की।

इस मौके पर एडवोकेट दीपिका सहित डॉ. तेजवंत सिंह कंग, कर्मवीर सिंह , दलविंदर सिंह, जगतेश्वर सिंह, सुखराज बाजवा, जगमीत ढिल्लों, जसपाल मान भी मौजूद थे।

आसिफा के गुनाहगारों को सजा देने की मांग को लेकर निकाले गए रोष मार्च की अगवाई जीएनडीयू स्टाफ के बच्चों ने की। फोटो | भास्कर

खबरें और भी हैं...