हालगेट के बाहर ममता के नेतृत्व में नारेबाजी
अमृतसर। कठुआ और उन्नाव में हुए दुष्कर्म मामलों के विरोध में पंजाब प्रदेश महिला कांग्रेस प्रधान ममता दत्ता के नेतृत्व में रोष जताया गया। हाल गेट के बाहर महिलाओं ने काली पट्टियां बांध केंद्र की नरेंद्र मोदी और यूपी की योगी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। दत्ता ने कहा कि भाजपा ने दुष्कर्म आरोपी को बचाने की कोशिश की है। देश में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। इस मौके पर धर्मपाल कौर, मधु शर्मा, दर्शना मेहता, सरबजीत कौर, रानी प्रधान, अनीता वर्मा, रजनी शर्मा, सुरेश शर्मा, तृप्ता शर्मा, मीरा श्रीवास्तव, सोमा देवी सहित अन्य मौजूद थीं।