पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • शुद्ध गुरबाणी उच्चारण करने वाले ग्रंथी पाठी को मिलेगा 51 हजार

शुद्ध गुरबाणी उच्चारण करने वाले ग्रंथी-पाठी को मिलेगा 51 हजार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर | गुरबाणी के शुद्ध उच्चारण के लिए एसजीपीसी गंभीर हो गई है। इसी संबंध में कमेटी ने एक मुहिम शुरू करते हुए गुरबाणी का शुद्ध उच्चारण करने वाले को 51 हजार का इनाम देने का ऐलान किया है। मंगलवार को भाई गुरदास हाल में गुरबाणी पाठ्य बोध समागम आरंभ किया गया। श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह ने कहा कि गुरु घरों के ग्रंथियों के लिए गुरबाणी की संध्या बहुत जरूरी है। शुद्ध उच्चारण से ही गुरबाणी के अर्थ सही ढंग से सीखे जा सकते हैं। एसजीपीसी के अध्यक्ष भाई गोबिंद सिंह लोंगोवाल ने बताया कि गुरबाणी के शुद्ध उच्चारण की जानकारी देने के लिए समागम पंजाब में स्थित तीनों तख्तों के जत्थेदार साहिबान की अगवाई में लगातार चलते रहेंगे।

खबरें और भी हैं...