महिला कांग्रेसियों ने मुंह पर पट्टी बांध कर निकाला रोष मार्च
अमृतसर | कठुआ और उन्नाव में हुए दुष्कर्म मामलों के विरोध में जिला कांग्रेस महिला शहरी प्रधान जतिंदर सोनिया के नेतृत्व में रोष जताया गया। महिलाओं ने टाउन हाल से लेकर जलियांवाला बाग तक कैंडल मार्च निकाला। सोनिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2014 को अपनी जनसभा मेें बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा दिया था लेकिन वर्तमान में देश के अंदर बेटियां सुरक्षित नहीं हैं।
भाजपा के कई नेता विवादित बयान दे चुके हैं। ताजातरीन हुई दोनों दुखद घटनाओं ने हर किसी की आत्मा को झकझोड़ कर रख दिया है लेकिन भाजपा की महिला केंद्रीय मंत्री खामोश बैठी हुई हैं। इस मौके पर कांता, बिंदू, दीपाली, रजनी भंडारी, अंजू बाला, रेणुका, दीपिका, सुमन, निशा, कैलाश रानी, रजवंत कौर, रचना, गुरप्रीत कौर, प्रीति, शैली, किरण, चंचल, उर्मिला, दीपा, सुमन दुआ मौजूद थीं।