पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • आईसीपी पर फुल बॉडी ट्रक स्कैनर सितंबर से शुरू होगा

आईसीपी पर फुल बॉडी ट्रक स्कैनर सितंबर से शुरू होगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अटारी बार्डर स्थित इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट (आईसीपी) पर सितंबर महीने से पाकिस्तान की तरफ से आने वाले ट्रक स्कैन होकर निकलेंगे। फुल बॉडी ट्रक स्कैनर लगाने का काम बड़ी तेजी से चल रहा है और सितंबर महीने में यह काम कंप्लीट हो जाएगा, जिसके बाद दो मिनट ट्रक स्कैन होकर आईसीपी में दाखिल हो जाएगा। स्कैनर लगाए जाने का काम पिछले दस सालों से पेंडिंग पड़ा हुआ था। इसकी घोषणा पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम ने वर्ष 2010 में की थी, लेकिन उसके बाद इसे फोलोअप नहीं किया गया, जिसके बाद काम लटकता ही चला गया। मंगलवार को राज्यसभा सदस्य एवं पंजाब भाजपा के प्रधान श्वेत मलिक अटारी बार्डर स्थित आईसीपी पर पहुंचे और यहां चल रहे प्रोजेक्टों की जानकारी दी। मलिक ने बताया कि 40 करोड़ रुपये की लागत से यह फुल बॉडी ट्रक स्कैनर इंस्टाल किया जा रहा है। जिस जगह पर यह स्कैनर लगाया जा रहा है, वह 32 मीटर लंबा और 15 मीटर चौड़ा होगा, जिसमें से पूरा ट्रक निकलेगा और उसे स्कैन किया जा सकेगा। दो मिनट में ही फुल ट्रक स्कैन हो जाएगा। उन्होंने कहा कि आठ साल पहले केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम ने इसे लगाने की घोषणा की। इसके बाद नवजोत सिंह सिद्धू भी सिर्फ इसे अनाउंस करके ही चले गए, लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला। सांसद मलिक ने बताया कि आईसीपी पर ट्रक स्कैनर लगाया जाना इसलिए जरुरी था कि पाकिस्तान में पहले ही लगा हुआ था और हमारे यहां इसे लगाने में देरी की जा रही है। उन्होंने इस संबंधी कोशिश की और नतीजा आज स्कैनर लग रहा है। उन्होंने कहा कि अब उनका लक्ष्य यह है कि लुधियाना में जो कंटेनर डिपो है, उसे अटारी लाया जाए, क्योंकि इस समय अगर रेल के माध्यम से कोई सामान लेकर जाना हो तो पहले लुधियाना जाना पड़ता है। अगर वह अटारी में शिफ्ट हो जाएगा तो व्यापारियों को काफी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि आईसीपी पर कई अहम प्रोजेक्ट भी चल रहे है, जिसमें कार्गो जहां जिप्सम उतरता है, वहां टाइलें लगाई जानी है, यह काम भी जल्द पूरा हो जाएगा। चार करोड़ 43 लाख रुपये की लागत से यह काम होगा। इसके अलावा जहां ट्रकों में लोडिंग व अनलोडिंग होती है, वहां शैड भी लगाए जाने है। इसके अलावा उन्होंने अधिकारियों को वहां काम कर रही लेबर के लिए टॉयलेट, ड्रिंकिंग वाटर, रेस्टिंग प्लेस और रिफ्रेशमेंट के बंदोबस्त करने की भी बात कही।

खबरें और भी हैं...