पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • पाक बाॅर्डर से आए संदिग्ध को लेकर दुर्ग्याणा तीर्थ, रामतीर्थ और दरबार साहिब की सिक्योरिटी बढ़ाई

पाक बाॅर्डर से आए संदिग्ध को लेकर दुर्ग्याणा तीर्थ, रामतीर्थ और दरबार साहिब की सिक्योरिटी बढ़ाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पठानकोट के पाकिस्तान बाॅर्डर से सटे गांव में कोट भट्टियां में फौजी वर्दी में दिखाई दिए संदिग्ध को लेकर यहां पुलिस की ओर से शहर में अलर्ट किया गया है। वहीं अमृतसर के श्री दुर्ग्याणा तीर्थ, श्री दरबार साहिब, शिवाला बाग भाइयां और श्री रामतीर्थ समेत सभी धार्मिक स्थानों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। इसी को लेकर दुर्ग्याणा तीर्थ, रामतीर्थ, श्री दरबार साहिब और श्री रामतीर्थ को जाने वाले सभी रास्तों पर पुलिस की ओर से बैरिकेट लगाए गए हैं, जबकि इन स्थानों पर कुछ कर्मचारी सिविल वर्दी में भी लगाए गए हैं, ताकि अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति नजर आए तो उसे पकड़ा जा सके। इसमें लोहगढ़ गेट, दुर्ग्याणा तीर्थ की मुख्य सड़क, दशहरा ग्राउंड के गेट, बड़ा श्री हनुमान मंदिर, दुर्ग्याणा तीर्थ के मुख्य गेट, हाथी गेट की साइड, भगवान श्री परशुराम चौक समेत चारों तरफ पुलिस कर्मचारियों की ओर से बैरिकेट लगाए गए हैं। वहीं शिवाला बाग भाइयां के चारों तरफ, श्री दरबार साहिब के चारों तरफ और श्री रामतीर्थ में भी पुलिस और सादी वर्दी में कर्मचारियों की तैनाती की गई है। उन्होंने बताया कि शहर में प्रवेश करने वाली सभी मुख्य मार्गों पर पुलिस की ओर से छोटी और बड़ी गाड़ियों की गहनता से तलाशी ली जा रही है। वहीं दुर्ग्याणा कमेटी के प्रधान एडवोकेट रमेश शर्मा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि दुर्ग्याणा तीर्थ पाक आतंकवादी के निशाने पर है।

खबरें और भी हैं...