पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • बिजली चोरी रोकने के लिए एक लाख 24 हजार से ज्यादा मीटर घरों से निकाले

बिजली चोरी रोकने के लिए एक लाख 24 हजार से ज्यादा मीटर घरों से निकाले

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर | बिजली चोरी रोकने के लिए बाॅर्डर जोन के चीफ इंजीनियर कर्मजीत सिंह खेहरा के दिशा-निर्देशों पर जोन के करीब 5 लाख से ज्यादा घरों में लगे बिजली मीटरों को बाहर निकाले जाने हैं। इसी को लेकर बाॅर्डर जोन के सभी डिवीजनों में से करीब एक लाख 24 हजार से ज्यादा बिजली मीटरों को घरों से बाहर निकाल कर पिलर बक्सों में लगा दिया गया है। बाॅर्डर जोन के चीफ इंजीनियर कर्मजीत सिंह खेहरा ने बताया कि अमृतसर के सिटी और सबअर्बन सर्किल समेत तरनतारन और गुरदासपुर में बिजली चोरी काफी बढ़ गई थी, क्योंकि बिजली मीटरों को घरों से बाहर निकालने वाली कंपनी अपना काम छोड़कर चली गई थी। इसके बाद मैनेजमेंट ने फैसला लेकर अन्य किसी कंपनी को बिजली मीटर को बाहर निकालने का काम साल 2017 में सौंपा गया था। उक्त कंपनी ने अपने कर्मचारियों को लगाकर एक साल में एक लाख 24 हजार 366 बिजली मीटर घरों से बाहर निकाले दिए गए हैं।

खबरें और भी हैं...