पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हरिनाम संकीर्तन महोत्सव में झूमे भक्तजन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल की ओर से दो दिवसीय करवाए श्री हरिनाम संकीर्तन महोत्सव में भक्त भाव विभोर हो गए। इस दौरान श्री वृंदावन से आए मुरलीधर मल्होत्रा और बरेली के युधिष्टिर मलिक, सुनील मलिक मिंटू और लुधियाना से अश्विनी ग्रोवर ने भजनों सभी को नाचने पर मजबूर किया। दो दिन चलने वाले इस महोत्सव में शाम के समय दुर्ग्याणा तीर्थ वेद कथा भवन में शाम 6 से 9 बजे तक संकीर्तन किया गया।

इसमें वृंदावन के भजन गायक मुरलीधर मल्होत्रा ने गणेश वंदना से समारोह का शुभारंभ किया। इस मौके पर दुर्ग्याणा कमेटी के प्रधान एडवोकेट रमेश शर्मा, महासचिव अरुण खन्ना, सचिव हरीश तनेजा, संजीव खन्ना समेत कई सदस्यों ने उन्हें सम्मानित किया। इस महोत्सव में शिवाला बाग भाइयां, संत तुलसीदास मंदिर, माता लाल देवी मंदिर, श्री कृष्ण धाम मंदिर, श्री लक्ष्मी नारायण सेवा दल, श्री मारवाड़ी पंचायती बड़ा मंदिर श्री रघुनाथ, श्री शयन समिति, श्री गिरिराज सेवा संघ, श्री हनुमान सेवा परिवार, श्री राम सेवा परिवार समेत कई सभा सोसायटियों ने सहयोग किया।

खबरें और भी हैं...