पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ट्रिलियम मॉल में मनाया बैसाखी का पावन पर्व

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर | अमृतसर शहर के सबसे बड़े रीटेल डेस्टिनेशन ट्रिलियम मॉल ने अपनी रिवायती परंपराओं को निभाते बैसाखी का पर्व बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। इसमें पंजाबी विरसे व सभ्याचार को दर्शाते कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। एक अप्रैल से चले इस कार्यक्रम में भारी डिस्काउंट के अलावा मॉल को पारंपरिक अंदाज़ से सजाया गया। गत दिवस के समापन समारोह का आगाज गायकी से किया गया। इस अवसर पर पारंपरिक पोशाकों से सुसज्जित बच्चों ने पंजाबियत की प्रस्तुति कर सब का मन मोह लिया। शहर के जाने माने स्कूलों से 250 के करीब बच्चों ने इन प्रस्तुतियों में भाग लिया। बच्चों ने पारंपरिक डांस जैसे भांगड़ा, गिद्दा, टरबन वॉक, मॉडलिंग, गतका व अन्य परफॉरमेंस की प्रस्तुति की। कार्यक्रम के अंत में बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए उनमें इनाम, मैडल, ट्राफी व सर्टिफिकेट बांटे गए। इस अवसर पर मॉल मैनेजमेंट व अन्य स्टाफ खास तौर पर उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...