पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एआईडब्ल्यूसी में ब्रेस्ट कैंसर पर सेमिनार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर। आल इंडिया वुमंस कॉन्फ्रेंस में मंगलवार को ब्रेस्ट कैंसर पर सेमिनार आयोजित किया गया। इसमें महिला विशेषज्ञ डाॅ. सहज ने महिलाओं को सरल तरीके से ब्रेस्ट कैंसर के लक्षणों के बारे में जानकारी दी। प्रेसीडेंट प्रेम दुग्गल की अध्यक्षता में आयोजित समारोह के दौरान डाॅ. सहज ने महिलाओं को बताया कि ब्रेस्ट कैंसर 55 साल की उम्र के बाद महिलाओं में होने वाली आम बीमारी बन चुका है, लेकिन अगर शुरू से ही महिलाएं अपनी सेहत के प्रति जागरूक रहें तो इसका होने के बहुत कम चांसेस होते हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को रोजाना 150 मिनट तक एक्सरसाइज जरूर करनी है और मोटापे से बचाव रखना है। इस अवसर पर रजनी, ऊषा छाबड़ा सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...