हिंदू कॉलेज की छात्रा पूजा एमए अर्थशास्त्र में जिला टॉपर
गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी की ओर से ली गई एमए अर्थशास्त्र के पहले समेस्टर की परीक्षा ने हिंदू काॅलेज की ओर से अच्छा प्रदर्शन किया गया। अर्थशास्त्र विभाग की प्रोफेसर आशु गुप्ता ने कहा कि कालेज की छात्रा पूजा ने जहां जिले में पहला स्थान हासिल किया है। वह यूनिवर्सिटी में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। कालेज की छात्रा प्रिया और अलीशा ने चौथा व पांचवां नाम हासिल किया है। प्रिंसिपल पीके शर्मा ने ने सभी स्टूडेंट्स को बधाई दी और भविष्य में भी अच्छा प्रदर्शन करने के लिए उत्साहित किया।