डीएवी स्कूल के स्टूडेंट्स ने किया बेहतर प्रदर्शन
अमृतसर | डीएवी के दिल्ली कैंपस में आयोजित की गई यंग शैफ इंडिया प्रतियोगिता में डीएवी पब्लिक स्कूल के स्टूडेंट्स ने बेहतर प्रदर्शन किया। इस दौरान स्टूडेंट्स को सर्टिफिकेट भी बांटे गए। स्टूडेंट्स अर्श चोपड़ा और इशिका सेठ फाइनल जोन में प्रवेश किया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों से करीब 100 स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया था। इस पर स्कूल की प्रिंसिपल नीरा शर्मा ने सभी स्टूडेंट्स को बधाई दी और भविष्य में अच्छा प्रदर्शन करने का आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि स्कूल अध्यापकों की मेहनत का ही नतीजा है कि स्टूडेंट्स की ओर से बेहतर प्रदर्शन किया गया है।