यूनिवर्सिटी परिणामों में डीएवी के स्टूडेंट श्रेष्ठ
अमृतसर। जीएनडीयू की ओर से एमएससी (कम्प्यूटर साइंस) तीसरे सेमेस्टर में ली गई परीक्षाओं के घोषित परिणामों में डीएवी कॉलेज के छात्रों ने यूनिवर्सिटी में मेरिट स्थान प्राप्त कर कॉलेज का नाम रोशन किया। एमएससी -तीसरे सेमेस्टर की छात्रा आस्था भाटिया ने यूनिवर्सिटी में तीसरा और जिले में पहला और छात्रा ईशा गजदर ने यूनिवर्सिटी में पांचवां और जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया। कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. राजेश कुमार ने कंप्यूटर साइंस विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. विक्रम शर्मा को बधाई दी। उन्होंने छात्रों को उनके बेहतर भविष्य के लिए भी अपनी शुभकामनाएं दी और कंप्यूटर साइंस विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. विक्रम शर्मा ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। प्रो. रमा भारद्वाज, प्रो. हरसिमरन, प्रो. पुनीत, प्रो. रेणु शर्मा, प्रो. प्रीति कामरा ने भी छात्रों को बधाई दी।