स्प्रिंग डेल स्कूल में साइबर उत्पीड़न पर सेमिनार
अमृतसर। स्प्रिंग डेल सीनियर सेकंडरी स्कूल में मंगलवार को किशोर शिक्षा कार्यक्रम के तहत साइबर उत्पीड़न विषय पर सेमिनार करवाया गया। इसमें छात्रों को बताया गया कि साइबर उत्पीड़न दंडनीय अपराध है और छात्रों को इसमें मजाक में भी शामिल न होने की सलाह दी गई। मनोचिकित्सक व स्कूल काउंसलर मीनाक्षी सोई ने बताया कि साइबर उत्पीड़न बदमाशी की पुरानी समस्या का नया रूप है। उन्होंने छात्रों को इसके खिलाफ खड़े होने और इसकी कड़ी निंदा करे का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि साइबर उत्पीड़न करने वाले लोग मानसिक रूप से बीमार होते हैं, इसीलिए छात्रों को ऐसी समस्या आने पर या तो उसे ब्लाॅक कर दें, अपने अध्यापक व माता-पिता से बात करें और जल्दी से जल्दी इसका हल निकाल लें। इस अवसर पर निदेशक कीरत संधू चीमा व चेयरमैन साहिल संधू भी उपस्थित थे।