होली हार्ट स्कूल में हुआ प्रोकाॅम क्विज कांटेस्ट
होली हार्ट स्कूल में मंगलवार को प्रोकाॅम क्विज कांटेस्ट करवाया गया। इसमें पहली, तीसरी और पांचवीं कक्षा के छात्रों ने लिखित परीक्षा दी और अपनी बौद्धिक क्षमता का प्रमाण दिया। कक्षा पहली के छात्रों ने गणित और अंग्रेजी के ओलंपियाड में हिस्सा लिया और अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। कक्षा तीसरी और पांचवीं के छात्रों ने ड्राइंग एंड कलरिंग में हिस्सा लिया और अपने विचारों को कैनवस पर उतारा।
प्रिंसिपल अंजना सेठ, मुख्याध्यापक विक्रम सेठ और शिल्पा सेठ ने छात्रों को बधाई दी और आगे भी एेसी प्रतियोगिताएं करवाने का आश्वासन दिया, ताकि बच्चों की हौसला अफजाई हो सके।