पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • हमें अपने जीवन से बुराइयां निकाल कर अच्छाइयां धारण करनी चाहिए: वालिया

हमें अपने जीवन से बुराइयां निकाल कर अच्छाइयां धारण करनी चाहिए: वालिया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पूज्य श्री भक्त हंस राज जी महाराज के शुभ आशीर्वाद से उनके प्रिय शिष्य तिलक राज वालिया के सान्निध्य में श्री राम शरणम् अमृतसर आश्रम द्वारा नमक मंडी स्थित श्री कृष्ण कन्या महाविद्यालय में सुंदरकांड पाठ के महान यज्ञ का आयोजन किया।

पाठ के दौरान आईजी डॉ. कुंवर विजय प्रताप सिंह ने मुख्य रूप से शामिल होकर श्री राम जी का आशीर्वाद लिया। वालिया ने कहा कि हमें अपने जीवन में से बुराइयां निकालकर अच्छाइयां धारण करनी चाहिए। क्योंकि जो लोग बुरे होते हैं उनसे हमेशा लोग पीछा छुड़ाने में लगे रहते हैं, परंतु जो लोग अच्छे होते हैं उनके पास बैठकर कुछ अच्छा सीखने को जरूर मिलता है। वालिया ने कहा कि ‘जैसा खाएं अन्न वैसा हो जाए मन’ अर्थात हम जिस प्रकार का अन्न खाते हैं हमारा मन भी उसी प्रकार का हो जाता है। इस मौके पर महाविद्यालय के चेयरमैन वैष्णो दास, प्रिंसिपल रजनी शर्मा, प्रधान वरिंदर बधवा, बदरी नाथ, नवल कुमार, इंद्रजीत अरोड़ा, मनोहर लाल टुटेजा, दीपक अरोड़ा, चमन लाल अरोड़ा, अश्वनी बाली, अरुण खन्ना, सुभाष खन्ना, डॉ वालिया, डॉ धर्मपाल ने मिलकर पवित्र ज्योत जगाई। इस मौके पर आईजी कुंवर ने स्कूल प्रबंधक कमेटी, पूनम वर्मा, नीलम वर्मा, जतिन अरोड़ा, राकेश कुमार. चरणजीत सपरा, मनी राम, मुनीष मरवाहा, संदीप छाबड़ा, राजीव शर्मा, संदीप शर्मा, सुनील खन्ना, मास्टर विजय कुमार, जगदीश अरोड़ा को सुंदरकांड ग्रंथ देकर सम्मानित किया।

सुंदरकांड पाठ और प्रवचनों दौरान दीप प्रज्जवलित करते आईजी डॉ. कुंवर विजय प्रताप सिंह अौर तिलक राज वालिया। पाठ सुनते राम भक्त।

खबरें और भी हैं...