श्री गीता सेवा समिति ने अब शहर के अलग-अलग इलाकों में एक लाख पौधे लगाने का संकल्प लिया है। जिसके तहत समिति के प्रधान रजिंदर शर्मा की ओर से रविवार को इस्लामाबाद पुल के नीचे पौधे लगाने के शुभारंभ किया। इसमें बच्चों ने भी भाग लिया। शर्मा ने बताया कि उन्हें ये पौध पीएस भट्ठी की ओर से फ्री में दिए जाएंगे। जबकि उन पौधों को लगाने और उनकी देखभाल का सारा काम समिति की ओर से किया जाएगा। जिसमें बच्चे अपनी पॉकेटमनी में से पौधों के लिए ट्री गार्ड देंगे। वहीं ट्री गार्डों को बनाने में जो कमी पेशी आएंगी वह समिति के सदस्य खुद सहन करेंगे। शहर के अलग-अलग इलाकों में आज पहले दिन 11 के करीब पौधे लगाए गए और बचाने का संकल्प भी लिया। समिति जो पौैधे लगाएगी उन्हें पानी डालने के अलावा 2 साल तक संभालने का जिम्मा भी लेगी। इस मौके पर उपप्रधान राजीव जोशी, मुनीश मरवाहा, महेश शर्मा, सतीश शर्मा, अर्धव शर्मा, स्तुति शर्मा, रशिया शर्मा आिद मौजूद थे।