इन्कम टैक्स अमृतसर के कमिश्नर संजय कुमार रस्तोगी ने परिवार सहित श्री दुर्ग्याणा तीर्थ में माथा टेका और भगवान श्री लक्ष्मी नारायण जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
मंदिर के मुख्य पुजारी ने उन्हें श्री ठाकुर जी का सिरोपा और प्रसाद भेंट किया। वहीं दुर्ग्याणा कमेटी के प्रधान एडवोकेट रमेश चंद्र शर्मा ने उनका स्वागत करके सारे मंदिर के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।
उन्होंने माता शीतला और श्री बड़ा हनुमान मंदिर के बारे में जानकारी दी। कमेटी के कार्यालय पहुंचने पर प्रधान शर्मा और आरके शर्मा ने उन्हें मंदिर का चित्र और दोशाला भेंट की।