पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भारत विकास परिषद पंजाब नॉर्थ की बैठक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर| भारत विकास परिषद पंजाब नार्थ के उप प्रधान सुमित पुरी की अध्यक्षता मीटिंग हुई। समारोह का शुभारंभ ज्योति प्रज्जवलित से किया गया। कार्यक्रम में मुख्य मेहमान परिषद के नेशनल प्रेजिडेंट डॉ. सुरेश चंद्रा गुप्ता थे। उन्होंने कहा कि परिषद एक समाज सेवी संस्था है, जिसकी पूरे देश में 1200 के करीब ब्रांचें है व 5000 के करीब सदस्य है, जो कि पूरे देश में मानवता की भलाई के कार्य व दिन दुखियों की सेवा कर रही है। युवा पीढ़ी से अपील की कि वह पढ़ाई के साथ खेलों में हिस्सा लेकर देश की उन्नति में अपना योगदान दे। इस अवसर पर पंजाब नॉर्थ के अध्यक्ष हीरामणि अग्रवाल, सुमन महाजन, जेएस नागपाल, डॉ. जेपी सिंह, एके गुप्‍ता, एसएम शर्मा, तरसेम महाजन, राजेश प्रभाकर, प्रो. वालिया, ओपी शर्मा, आरडी शर्मा, डीपी गुप्ता, ललित जोहरी आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...