माॅडल्स के साथ पोज देते एक्टर करण कुंद्रा, आयोजक सनी वर्मा, जेडी पद्दा।
shivani.sehgal@dbcorp.in
अमृतसर| आईएमजी की ओर से रविवार को स्थानीय रिसॉर्ट में मिस्टर एंड मिस इंडिया ग्लैमर 2018 के लिए आडिशंस लिए गए। आफरीन-आफरीन गाने की धुन पर रैंप पर तकरीबन 150 से ज्यादा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। फैशन शो में एक्टर करण कुंद्रा ने प्रतियोगियों को जज किया। करण कुंद्रा ने कहा कि विजेताओं के लिए अच्छा मौका है कि वह अपनी कला लोगों को दिखाएं और यहां से उन्हें प्लेटफार्म मिल रहा है। इस पर चलकर वह बहुत आगे जा सकते हैं। विजेताओं को 2 लाख, रनरअप को 1 लाख और 50 हजार इनाम दिया जाएगा। आयोजक सनी वर्मा, सह-आयोजक जेडी पद्दा ने बताया कि इसके लिए दिल्ली, देहरादून, चंडीगढ़, हल्दवानी, गुड़गांव और 18 अन्य शहरों में आडिशंस पहले हो चुके हैं।