पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

खाली पेट न करे वर्कआउट : ट्रेनर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्पोर्ट्स रिपोर्टर | अमृतसर

आज के समय में एक परेशानी है जो हर चौथे व्यक्ति में दिखाई दे रही है, वाे है अधिक वजन होना। जिसका सही मायने में एक ही इलाज है वो हैं शारीरिक मेहनत। इस बारे जिम ट्रेनर नितिन शर्मा ने कहा कि शारीरिक मेहनत करना जरूरी है।

लेकिन इससे पहले हमे इसकी पूरी जानकारी होना जरूरी है। इसलिए हमे सबसे पहले यह निश्चित करना होगा कि रोजाना वर्कआउट को दिन में कितना समय दे सकते है। जिम आने के 15 मिनट पहले कुछ खा कर आना अच्छा होता है। खाली पेट वेट ट्रेनिंग करने से सही एवं इफ्फेक्टिव रिजल्ट नहीं मिलते।

सबसे पहले वार्म अप बेहद जरूरी है। जिम करते समय आपकी पोजीशन सही होना बेहद जरूरी है अधिक से अधिक वजन उठाने से ज्यादा जरूरी शरीर की पोजीशन सही होना है अन्यथा चोट लग सकती है। उन्होंने कहा कि वर्कआउट के दौरान पानी के घूंट लेते रहे इससे पानी की कमी नहीं होती। एक मिनट वर्क करने के बाद रेस्ट जरूरी है।

खबरें और भी हैं...