पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • स्पोर्ट्स ताईक्वांडो एसो. अमृतसर को िमला ऐपरिशियट अवार्ड 2017 18

स्पोर्ट्स ताईक्वांडो एसो. अमृतसर को िमला ऐपरिशियट अवार्ड - 2017-18

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एडीजीपी अर्पित शुक्ला से अवार्ड लेते कोच राज कुमार साहू और बलदेव शर्मा ।

स्पोर्ट्स रिपोर्टर | अमृतसर

पीएपी के गोल्फ क्लब में पंजाब ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से रखे गए सम्मान समारोह में स्पोर्ट्स ताईक्वांडो एसोसिएशन अमृतसर को 2017-18 ऐपरीशेट अवार्ड से सम्मानित किया गया।

यह अवार्ड एसोसिएशन के प्रधान अर्पित शुक्ला आईपीएस एडीजीपी और पीपीएस सतिंदर सिंह जनरल सेक्रेटरी ने दिया। अवार्ड प्राप्त करने वाले अमृतसर के कोच राज कुमार साहू और बलदेव राज शर्मा ने कहा कि अवार्ड लेकर उनको काफी अच्छा महसूस हुआ है। यह उनके लिए गर्व की बात है।

साहू ने बताया कि अमृतसर की टीम ने नेशनल में 6 मेडल प्राप्त किए थे। जिसके लिए यह सम्मान दिया गया है। उन्हांेंने कहा कि भविष्य में भी उनकी टीम ऐसा ही शानदार प्रदर्शन करेगी। इसके लिए अमृतसर एसोसिएशन की ओर से बच्चों को फ्री ट्रेनिंग रोजाना दी जा रही है। ताकि उनमें से अच्छे खिलाड़ी पैदा हो।

खबरें और भी हैं...