अमृतसर। चैस कोचिंग अकेडमी की स्टूडेंट्स नित्या सिघानियां अंडर-13 गर्ल्स में पंजाब की चैंपियन बनी। द चेस प्लाट अकेडमी के काेच रोहित शर्मा ने कहा कि पंजाब स्टेट चैस चैंपियनशिप का आयोजन मानसा में गत दिनांे हुआ था। इसमें नित्या ने पहला स्थान हासिल कर अमृतसर का नाम रोशन किया। उन्होंने कहा कि अब नित्या नेशनल अंडर-13 मंे पंजाब का नेतृत्व करेगी। जोकि 14 जून को अहमदाबाद में शुरू हो रही है। पिछले साल नित्या ने पंजाब अंडर-11 मंे जीत कर अमृतसर का नाम रोशन कया था।