पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • पहले महिला से अश्लील हरकतें की, फिर जान से मार डालने की धमकी दी

पहले महिला से अश्लील हरकतें की, फिर जान से मार डालने की धमकी दी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महिला के साथ अश्लील हरकतें करने के आरोप में थाना अजनाला पुलिस ने नीतिश कुमार निवासी गांव चक बाला के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी को अभी गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। यहां तक कि आरोपी ने महिला को जान से मारने की धमकियां भी दी।

पुलिस शिकायत में पीड़िता ने बताया कि गत दिवस वह घर पर अकेली थी और घरेलू काम कर रही थी। इसी दौरान आरोपी चुपके से घर में घुस आया और आते ही उसके साथ अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दी। उसने विरोध करना चाहा तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी और उसका मुंह बंद कर दिया। मगर उसने किसी तरह खुद को छुड़वा कर शोर मचाया तो आस-पास के लोग इकट्ठे हो गए। इसके बाद आरोपी तुरंत मौके से फरार हो गया। मामले की जांच कर रही एएसआई विजय बाला ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उसे गिरफ्तार करने के लिए रेड की जा रही है।

लड़की को परेशान करने के आरोप में फौजी के खिलाफ मामला दर्ज

अमृतसर | लड़की को परेशान करने व बार-बार उसे फोन पर उल्टी-सीधी बाते करने के आरोप में थाना चाटीविंड पुलिस ने मंदीप सिंह निवासी गांव चब्बा के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी फौज में नौकरी करता है और जब भी छुट्टी पर आता है तो लड़की के गांव में चक्कर लगाकर उसे परेशान करता था। फिलहाल उसे गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। पुलिस शिकायत में पीड़िता ने कहा कि आरोपी फौजी है। वह जब भी छुट्टी पर आता है तो उसका पीछा करना शुरू कर देता है। आरोपी उसके गांव के बार-बार चक्कर लगाता है और फोन कर भी परेशान करता है। वह कई बार आरोपी को समझा चुकी है। मगर वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आता। मामले की जांच कर रही सब-इंस्पेक्टर हरजीत कौर ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए रेड की जा रही है।

खबरें और भी हैं...