एसजीपीसी की अोर से लगाए गए मेडिकल कैंप में डाक्टरों की टीम और प्रबंधक।
भास्कर न्यूज | चोहला साहिब
तरनतारन के गांव करमूवाला में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर महासचिव जत्थेदार गुरबचन सिंह करमूवाला के विशेष प्रयासों से अलग-अलग बीमारियों का फ्री चेकअप कैंप लगाया। इसमें एसजीपीसी के प्रबंधों अधीन चल रहे गुरु रामदास अस्पताल अमृतसर के विशेषज्ञ डाक्टरों की अाेर से सेवाएं देते हुए 700 से अधिक लोगों का चेकअप किया। इस दौरान जरूरतमंद मरीजों को निशुल्क दवाइयां दी गईं। इस मौके पर डा. हरनवरीत कौर, डा. अमृत शर्मा, डा. अवनीत कौर व फार्मासिस्ट प्रतीक द्वारा इस कैंप में दिए सहयोग के लिए जत्थेदार गुरबचन सिंह करमूवाला व ग्राम पंचायत का धन्यवाद किया।