एसपी (डी) तिलक राज को मिलने के बाद जानकारी देते सिख जत्थेबंदियों के नेता।
भास्कर न्यूज | तरनतारन
शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) एक महिला द्वारा एक पुलिसकर्मी पर दर्ज करवाए पर्चे के संबंध में यूथ विंग, दशमेश तरना दल बाबा जीवन सिंह अमर शहीद व सत्कार कमेटी सरबत खालसा के पदाधिकारियों का एक वफद प्रभजीत सिंह की अध्यक्षता में एसपी (डी) को मिला। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि तरनतारन निवासी एक सिख महिला ने अपनी निजी रंजिश के चलते सिख धर्म को बदनाम करने के लिए एएसआई कुलविंदरपाल पुंज के खिलाफ झूठा मुकद्दमा दर्ज करवाया है। उनकी जत्थेबंदियों की ओर से इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस प्रशासन से मामले की बारीकी से जांच करने की मांग की गई।
इस मौके पर जतिंदर सिंह, लखबीर सिंह, बिक्रमजीत सिंह, जगजीत सिंह, नविंदर कौर, जसबीर कौर, हरबरिंदर कौर, राजबीर सिंह, रीणा पुंज, सतनाम सिंह, सरबजीत कौर, परमजीत पुंज, अश्विनी कुमार कुक्कू, मनीश पुंज, तजिंदर सिंह, लवलीन, गुरिंदर सिंह, राजबीर सिंह आदि मौजूद थे।