अमृतसर | लोक संपर्क विभाग की ओर से कुछ ऐसे पत्रकारों के पीले कार्ड बना दिए हैं जो फील्ड में जाकर खबरें नहीं करते। इसके विपरीत जो पत्रकार फील्ड में जाकर अपना काम करते हैं, उनके सरकारी पीले कार्ड नहीं बनाकर चंडीगढ़ पंजाब जर्नलिस्ट एसोसिएशन की ओर से शुक्रवार को शहर के डीपीआरओ ऑफिस के बाहर रोष प्रदर्शन किया गया। प्रधान जसबीर सिंह पट्टी की अध्यक्षता में जताए रोष प्रदर्शन के दौरान कई समाचार पत्रों के पत्रकार शामिल हुए। ऑफिस के सामने दरियां बिछा कर किए प्रदर्शन के दौरान पट्टी ने संबोधित करते कहा कि देश का चौथा स्तंभ पत्रकार जो अपने परिवार का न सोचकर लोगों के हितों की बात करते हैं, उन्हें अपने अधिकारों के लिए आज सड़कों उतरना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि 60 साल की आयु के बाद पत्रकारों को पेंशन दे।