Áऐश्वर्या राय बच्चन ने इंस्टा अकाउंट पर अपनी एक पेंटिंग शेयर की है, जिसे एक अमेरिकन पेंटर Seda Unanyan ने बनाया है। इस आर्टवर्क को शेयर करते हुए ऐश्वर्या ने लिखा है...
‘Amazing art...Thank you’
आनंद एल राय की फिल्म ‘जीरो’ की शूटिंग इन दिनों अमेरिका में चल रही है। शूटिंग के लिए 45 दिन का अमेरिकी शेड्यूल तय किया गया था लेकिन अब इसके आगे बढ़ने के पूरे आसार हैं, जबकि शाहरुख ईद पर घर लौटना चाह रहे हैं। शाहरुख अब जल्द से जल्द फिल्म की शूटिंग पूरी कर रहे हैं।
अमित कर्ण | मुंबई
शा हरुख खान, अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ स्टारर फिल्म ‘जीरो’ की शूटिंग मिड जून तक अमेरिका के ओरलैंडों और हंट्सविले शहर में चलेगी। शाहरुख के साथ ही वहां फिल्म के राइटर-डायरेक्टर और बाकी क्रू मेंबर भी मौजूद हैं। कुल 90 लोगों की टीम 27 अप्रैल की रात अमेरिका रवाना हुई थी। फिल्म की शूटिंग के लिए अमेरिका के पचास स्थानीय क्रू मेंबर्स को हायर किया गया है। तीन दिन पहले ही वहां वीएफएक्स टीम भी पहुंची है। दरअसल, फिल्म की शूटिंग और वीएफएक्स वर्क दोनों साथ ही चल रहे हैं। अमेरिका का यह शेड्यूल वैसे तो कुल 45 दिनों का है पर सूत्रों के मुताबिक यह आगे खिसक सकता है। ऐसे में ईद पर शाहरुख का घर वापस लौटना मुश्किल नजर आ रहा है। वे ईद पर घर लौटने की जीतोड़ कोशिश कर रहे हैं। बीते दिनों शाहरुख फिल्म की शूटिंग के बीच वक्त निकालकर सोनम के रिसेप्शन और मुकेश अंबानी की बेटी की एंगेजमेंट के लिए भारत आए थे। अब वे हर हाल में वक्त निकालकर ईद का त्योहार अपने परिवार वालों के साथ मनाना चाहते हैं।
अमेरिका शेड्यूल की शूटिंग के बाद पूरी टीम इंडिया लौटेगी। इसके बाद मुंबई में 34 दिनों की शूटिंग होगी। ज्यादातर पैच वर्क भी मुंबई में ही शूट किए जाएंगे। मुंबई शेड्यूल के लिए कटरीना कैफ की डेट्स भी ब्लॉक कर दी गई हैं।
वहां के हिंदू कल्चर सेंटर में चल रही है शूटिंग
जीरो’ की शूटिंग इन दिनों टीम ओरलैंडों के ग्रिले 29 इलाके में इलाके चल रही है। फिल्म की टीम यहां हिंदू कल्चर सेंटर में शूटिंग कर रही है। फिल्म में वहां के स्थानीय कलाकारों को भी लिया गया है। पारंपरिक वेशभूषा में दो दर्जन कलाकारों के साथ वहां पूजा-पाठ का सीक्वेंस फिल्माया गया है। शाहरुख की मैनेजर करुणा वडवाल ने हाल ही में यह दावा किया कि ‘जीरो’ बॉलीवुड के इतिहास की सबसे महंगी फिल्म होगी। इसके वीएफएक्स पर भारी-भरकम खर्च किया जा रहा है। नासा में शूटिंग करने के लिए स्पेस फरिंग इक्विपमेंट्स भी किराए पर लिए जा रहे हैं। ये वो पार्ट्स हैं जिनकी मदद से स्पेस में ट्रैवल किया जाता है, जैसे कि स्पेसक्राफ्ट और स्पेस पलेन्स।
after completing zero
फीस बढ़ाने की तैयारी कर रही हैं आलिया
Áहालिया रिलीज ‘राजी’ की सुपर सक्सेस के बाद आलिया भट्ट ने अपनी फीस बढ़ाने का फैसला किया है। सूत्रों की मानें तो आलिया हमेशा से ही हिट एक्टर्स की लिस्ट में टॉप पर रही हैं। ‘शानदार’ को छोड़कर उनकी बाकी सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल की परफॉर्मेंस दी है। अामतैर पर वे हर फिल्म के लिए 5 से 7 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं। अब अालिया भी अपनी सक्सेस रेट देखते हुए 8 से 10 करोड़ चार्ज करने वाली हैं। वे जल्द ही ‘ब्रहमास्त्र’ के अगले शेड्यूल की शूटिंग शुरू करेंगी।
Rumor has it
Glamour
शूटिंग के दौरान डायरेक्टर आनंद एल राय और राइटर हिमांशु शर्मा
अमेरिका के ओरलैंडों स्थित इसी मंदिर में पूजा-पाठ का सीक्वेंस फिल्माया गया है। 
‘जीरो’ के सेट से आर माधवन की भी कुछ तस्वीरें सामने अाई हैं।
Áपरिणीति चोपड़ा इन दिनों अर्जुन कपूर के साथ फिल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ की शूटिंग कर रही हैं। शनिवार को उन्होंने शूटिंग के दौरान की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की आैर लिखा...‘Day 3! Shoot shoot’ एक तस्वीर में वे और अर्जुन पेरिस स्थित एफिल टावर के सामने खड़े मुस्कुरा रहे हैं। विपुल शाह के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 19 अक्टूबर को रिलीज होगी। अमृतसर, लंदन और पेरिस समेत इस फिल्म की शूटिंग कुल 75 शहरों में होगी।
For
‘Panipat’
Áजल्द ही कृति सेनन अर्जुन कपूर के साथ पानीपत की लड़ाई बनने वाली फिल्म ‘पानीपत’ की शूटिंग शुरू करने वाली हैं। फिल्म के लिए वे इन दिनों घुड़सवारी सीख रही हैं। वे रोजाना सुबह घुड़सवारी करती हैं। एक वीडियो शेयर करते हुए कृति ने यह जानकारी दी है।
stuff from the...
social media
Day 3! Shoot shoot
1 year of half
girlfriend
Áमोहित सूरी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ पिछले साल
19 मई को रिलीज हुई थी। इस फिल्म को रिलीज हुए एक साल पूरा हो गया है। फिल्म की लीड एक्ट्रेस श्रद्धा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर सबका शुक्रिया अदा किया है। इस फिल्म में श्रद्धा के अपोजिट अर्जुन कपूर नजर आए थे।