पंजाब नाटशाला में नाटक पेश करते कलाकार। -भास्कर
अमृतसर| सूबे में आतंकवाद के दौरान पुलिस और आतंकियों के बीच चले द्वंद्व में आम आदमी भी भेंट चढ़ा, लेकिन इस दौरान इन दोनों वर्ग से जुड़े परिवार व सामाजिक सरोकार भी कम प्रभावित नहीं हुए। इस खूनी जंग में कई जगहों पर रिश्तों में दरार आई तो कई जगहों पर बेगानों ने रिश्तों की मर्यादा बहाल रखी। इसी पहलू पर आधारित नाटक ‘टेरेरिस्ट की प्रेमिका’ का मंचन शनिवार को पंजाब नाटशाला के मंच हुआ। पाली भुपिंदर लिखित तथा साजन कपूर निर्देशित इस नाटक को यंग मलंग थिएटर ग्रुप के कलाकारों ने बड़े ही जीवंत तरीके से पेश किया। नाटक के केंद्र में एक महिला है और उसके इर्द-गिर्द एक पुलिस वाला और एक आतंकवादी हैं।