पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • वरपाल बिजली घर से इब्बन कलां के साथ रिंग मैन सिस्टम से सप्लाई करने की तैयारी

वरपाल बिजली घर से इब्बन कलां के साथ रिंग मैन सिस्टम से सप्लाई करने की तैयारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शनिवार को गांव इब्बन कलां में गिरा बिजली का टावर।

पावरकॉम के मुताबिक गांव बाले चक्क के 440 केवी बिजली घर और वरपाल बिजली घर से भी नारायणगढ़ बिजली घर को सप्लाई हो रही है। जिससे ग्वालमंडी बिजली घर और हाल गेट बिजली घर चलते है। वहीं 220 केवी लोहारका(सिविल लाइन डुप्लीकेट) बिजली घर से 66 केवी रणजीत एवेन्यू और मजीठा रोड पावर कॉलोनी बिजली घर में बिजली सप्लाई होती है। वही जीटी रोड 132 केवी माल मंडी से सुल्तानविंड, घी मंडी बिजली घरों और 66केवी हाल गेट बिजली घर में सप्लाई होती है। इसके अलावा ग्वाल मंडी बिजली घर को नारायणगढ़ के साथ-साथ कचहरी बिजली घर से जोड़ा गया है। खुदा न करे अगर आंधी जैसी स्थिति शहर के तीनों बिजली घरों में आए तो रिंग मैन सिस्टम के तहत मात्र आधे घंटे बाद ही बिजली चालू हो जाएगी।

सभी एसई ने मिलकर प्रपोजल भेजा : किशन

टावर गिरने के बाद सभी एसई ने आपस में बैठकर प्रपोजल तैयार करके बार्डर जोन के चीफ इंजीनियर को भेज दी है। चीफ इन प्रपोजल को पटियाला मेनेजमेंट को भेजेंगे जैसे ही यह प्रपोजल पास होगी तो ट्रांसको और पीएंडएम मिलकर काम शुरू करेंगे। बाल किशन, एसई, सिटी सर्किल

शेरशाह रोड पर चोर गंडासी छोड़ भागे

शेरशाह सूरी रोड में लगा ट्रांसफार्मर जिसमें से चोर तेल चोरी कर रहे थे।

खंडवाला बिजली घर के तहत आते इलाके शेरशाह सूरी रोड में बिजली के ट्रांसफार्मर में से तेल निकालने आए चोर भागते समय गंडासी मौके पर ही छोड़ गए।

खबरें और भी हैं...