पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • मैडम सिद्धू ने शुरू करवाया ट्यूबवैल अब 10 इलाकों में मिलेगा भरपूर पानी

मैडम सिद्धू ने शुरू करवाया ट्यूबवैल अब 10 इलाकों में मिलेगा भरपूर पानी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ट्यूबवैल का उद्घाटन करती डॉ. नवजोत कौर सिद्धू। उन्होंने बताया कि ट्यूबवैल के शुरू होने से 10 इलाकों में पानी की समस्या दूर होगी।

भास्कर न्यूज | अमृतसर

वेयर हाउस की चेयरपर्सन डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने पूर्वी हलके के तहत आते प्रीत नगर में ट्यूबवेल का शुभारंभ किया। इसके शुरू होने से राजेश नगर, मोहकमपुरा, न्यू प्रीत नगर, गीता कालोनी, नंदा कालोनी समेत 10 इलाकों के लोगों की पानी की समस्या हल होगी।

डॉ. सिद्धू ने कहा कि हलके की सड़कों का निर्माण कार्य भी जल्द शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की तरफ से उक्त इलाकों के लिए निर्धारित 1.78 करोड़ का फंड मिलना शुरू हो चुका है। इससे पहले सिद्धू ने माता रानी मंदिर में माथा भी टेका तथा मां का आशीर्वाद लिया। उक्त मंदिर प्रांगण से ही विकास के कामों की शुरुअात की गई है। उन्होंने हलके की गलियों का दौरा भी किया और कहा कि कांग्रेस सरकार जनता से किए प्रत्येक वादे को पूरा करेगी। इससे पहले पार्षद लाडो पहलवान ने सिद्धू को मां की चुनरी व सिरोपा देकर सम्मानित किया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष सुग्रीव सिंह, प्रवक्ता राम भवन गोस्वामी, अजय गोइंका, जगदीश शर्मा, भारत भूषण शर्मा, परमजीत, गिरीश शर्मा, सुरेंद्र शिंदा आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...