पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • प्रतियोगी परीक्षाओं में पीबीआई इंस्टीट्यूट लॉरेंस रोड का परिणाम रहा शत प्रतिशत

प्रतियोगी परीक्षाओं में पीबीआई इंस्टीट्यूट लॉरेंस रोड का परिणाम रहा शत प्रतिशत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर | पीबीआई इंस्टिट्यूट, लारेंस रोड का टीईटी की परीक्षा का परिणाम शत प्रतिशत रहा। 13 स्टूडेंट्स ने टीईटी 2018 की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। इंस्टिट्यूट को अमृतसर में ब्रांच खुले 5 महीने ही हुए हैं और इंस्टिट्यूट का कम समय में इतना अच्छा परिणाम लेकर आना बड़ी उपलब्धि है। इंस्टिट्यूट के चेयरमैन कर्ण महाजन ने स्टूडेंट्स और स्टाफ को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने बताया कि इंस्टिट्यूट में नए बैच की शुरुआत हो चुकी है।

स्टाफ िसलेक्शन कमीशन ने निकाली ग्रेजुएट्स के लिए सरकारी नौकरियां

अमृतसर | एसएससी ने हर साल की तरह इस साल भी सीजीएल की ओर से ग्रेजुएट स्टूडेंट्स के लिए नौकरियां निकाली हैं। एसएससी हर साल अलग-अलग सरकारी मंत्रालय, पदों और भारतीय सरकारी संस्थाओं के लिए आवेदन करवाते हैं। यह ग्रुप ए, बी और डी के अफसरों की आवेदन करती हैं। अमृतसर के रानी का बाग स्थित आईबीटी सरकारी नौकरियों की ओर लेकर जाने वाली एक सफल अौर विशाल संस्था हैं। संस्था के साहिल नैय्यर ने बताया कि एसएससी की ओर से जीएल की परीक्षा के लिए आवेदन 5 मई से शुरू होकर 4 जून तक है । आईबीटी के निर्देशक साहिल नैय्यर ने जानकारी देते हुए कहा कि जो भी विद्यार्थी ग्रेजुएशन पूरी कर चुका है, वह एसएससी स्नातक स्तर की परीक्षा के लिए आवेदन दे सकता है।

आईबीटी में इस परीक्षा की कोचिंग के साथ-साथ स्टूडेंट्स को ऑनलाइन मौके टेस्ट पेपर, लाईफ टाईम सदस्यता की सुविधा के साथ-साथ कोर्स की सारी किताबों और मासिक मैगजीन भी उपलब्ध करवाई जा रही हैं।

मुख्यमंत्री को इलेक्ट्रिक कार पर रोड टैक्स माफ करने के लिए लिखा पत्र

अमृतसर | शहर के मशहूर ईएनटी सर्जन डाॅ. एएल अदलखा ने पंजाब में इलेक्ट्रिक कार पर रोड टैक्स माफ करने के लिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को पत्र लिखा है। डाॅ. अदलक्खा ने कहा है कि जिस तरह से वाहनों से निकलने वाले प्रदूषण के कारण वातावरण खराब हो रहा है ऐसे में इलेक्ट्रिक कार पर्यावरण को सुरक्षित रखने में महत्तवपूर्ण साबित हो सकती है। पर्यावरण प्रेमी डा. अदलखा ने कहा कि उन्होंने पिछले दिनों इलैक्ट्रिक कार खरीदी है। यह कार एक बार चार्ज करने पर 100 किलोमीटर तक चलती है। शहर में एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए यह सस्ती तो है ही इसके साथ ही ईको फ्रेंडली होने के कारण वातावरण को भी प्रदूषित नही करती। उन्होंने कहा कि मौजूदा दौर में दूषित हो रहे वातावरण को देखते हुए इलेक्ट्रिक कार की खरीदारी को उत्साहित करने के लिए इस पर रोड टैक्स माफ किया जाए। इससे सरकारी खजाने में भी कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा और वातावरण भी स्वच्छ रहेगा।

डाॅ. अदलक्खा

खबरें और भी हैं...