कंपनी में इनवेस्ट करने का झांसा देकर 50 लाख रुपए की ठगी करने के आरोप में थाना सुल्तानविंड पुलिस डाॅ. यादविंदर सिंह निवासी कनाल एवेन्यू, सुनील कुमार, अमनदीप सिंह, मीनू, कंवलजीत सिंह, निवासी तरनतारन और मनप्रीत कौर के खिलाफ केस दर्ज किया है।
आरोपियों को अभी गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। पुलिस शिकायत में जसविंदर सिंह ने कहा कि आरोपियों ने रानी का बाद में बाय वेंचर नाम से एक कंपनी का दफ्तर खोल रखा है। आरोपियों ने उसे झांसा दिया उनकी कंपनी में इनवेस्ट करने पर प्रति महीना 2 प्रतिशत के हिसाब से ब्याज देने की बात कही। उसने आरोपियों की कंपनी में 50 लाख रुपए इनवेस्ट कर दिए। इसके बाद आरोपियों ने उनको कोई भी प्रोफिट नहीं दिया। वह जब भी आरोपियों से बात करते तो आगे से कुछ न कुछ कह कर टाल दिया जाता। इस तरह ही काफी समय बीत गया। मगर आरोपियों ने उसे कोई प्रोफिट न दिया तो उसने अपने पैसे वापस मांगे। मगर आरोपियों ने देने से मना कर दिया। मामले की जांच कर रहे एएसआई मदन कुमार ने कहा कि केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए रेड की जा रही है।