शुक्रवार रात को मजीठा इलाके में मुठभेड़ में दौरान गिरफ्तार किए गए गैंगस्टर हरमनप्रीत सिंह निवासी गांव उमरपुरा और बलराज सिंह निवासी गांव कोटली सूरत को पुलिस ने शनिवार को अदालत में पेश किया। पुलिस ने दोनों गैंगस्टरों को तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया है। अब इन गैंगस्टरों को सोमवार को फिर से अदालत में पेश किया जाएगा। इन दोनों गैंगस्टरों से पूछताछ दौरान पुलिस को कई अन्य आरोपियों के बारे में अहम जानकारी मिली हैं। आरोपियों ने बताया है कि सिंगापुर में बैठा आतंकी पवित्र सिंह उनकी मदद करता है। वह ही उनको फंडिंग करवा रहा है। जिससे वह हथियारों की खरीद करते है। पवित्र सिंह के कहने पर यह लोग कई वारदातंे कर चुके हैं, जिनमें लूटपाट, हत्या आदि शामिल है। वहीं जांच दौरान पता चला है कि आरोपी हरमन के खिलाफ फतेहगढ़ चूडिय़ा में हत्या का केस दर्ज है। जबकि मेहता इलाके में 15 लाख रुपए की लूट भी इसी आरोपी ने गोलियां चलाकर की थी।
इसके अलावा हेरोइन की तस्करी भी करते है। आरोपी बार्डर पार से हेरोइन की खेप मंगवाते है। जिसे अमृतसर सहित गुरदासपुर और तरनतारन सहित कई अन्य इलाकों में सप्लाई किया जाता था। एसएसपी देहाती परमपाल सिंह ने बताया कि फिलहाल इन गैंगस्टरों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही इनके बारे में और भी खुलासे किए जाएंगे। इन गैंगस्टरों के अन्य साथियों को भी गिरफ्तार करने के लिए टीम गठित कर रेड शुरु कर दी है।
गैंगस्टरों को अदालत में पेश करने के बाद लेकर जाते पुलिस कर्मी।