पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • कोर्ट में गए जीएनडीयू के एडहॉक स्टाफ को पेपर चेकिंग से राेका

कोर्ट में गए जीएनडीयू के एडहॉक स्टाफ को पेपर चेकिंग से राेका

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अकादमिक कार्यकाल को जारी रखने और अपनी मांगों के लिए पंजाब एंड हरियाणा कोर्ट में गए कुछ सहायक प्रोफेसरों को न तो परीक्षा केंद्रों में इनविजिलेशन की ड्यूटी दी गई और न ही पेपर चेंकिंग के लिए बुलाया जा रहा है। गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी एसोसिएशन ऑफ एडहॉक टीचर्स के प्रधान डॉ. गुरप्रीत सिंह, जनरल सेक्रेटरी प्रो. सुखदेव सिंह, कार्यकारी सदस्य प्रो. अनुपम सूद, प्रो. गौरव और प्रो. सुमित महाजन ने बताया कि ऐसा उन पर दबाव बनाने के लिए किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि उनके कोर्ट में जाने के कारण ही उनसे ऐसा व्यवहार हो रहा है। मामला कोर्ट में है और जीएनडीयू एेसा करके कोर्ट के आदेशों की अवमानना कर रही है। दरअसल दिसंबर 2017 में ली गई परीक्षाओं के दौरान अध्यापकों को पेपर की चेकिंग नहीं करने दी गई। इसके बाद मई 2018 में शुरू हुई परीक्षाओं में भी न तो प्रेक्टिकल और न ही इनविजिलेटर की ड्यूटी सौंपी गई। बीते दिनों 15 मई को सभी के मोबाइल पर मैसेज आया आैर उन्हें पेपर चेकिंग के लिए बुलाया गया, लेकिन जब वह यूनिवर्सिटी पेपर चेकिंग के लिए पहुंचे तो उन्हें नॉन टीचिंग स्टाफ ने ड्यूटीज देने से ही मना कर दिया। वहीं दूसरी तरफ क्लर्कों की बेइज्जती भी की गई।

जीएनडीयू के टीचर्स को भेजा गया मैसेज।

खबरें और भी हैं...