पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • जीएनडीएच के मुलाजिमों ने सरकार के सामने रखीं अपनी लंबित पड़ी मागें

जीएनडीएच के मुलाजिमों ने सरकार के सामने रखीं अपनी लंबित पड़ी मागें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरु नानक देव अस्पताल में शनिवार को तालमेल पैरा मेडिकल एवं सेहत कर्मचारी यूनियन की बैठक में मुलाजिमों ने अपनी लंबित मांगों को सरकार के समक्ष रखा। इस दौरान हुई बैठक में प्रधान प्रेम चंद, पंजाब सुबार्डिनेट सर्विसेज फेडरेशन के महासचिव तथा अस्पताल के प्रधान नरिंदर सिंह, जतिन शर्मा, सविंदर सिंह भट्टी, बलविंदर सिंह, गुरदीप सिंह, कमल कन्नौजिया, रवि कुमार, राजा सिंह, राम कलफ, गुरमुख सिंह, भवानी, राजू, पवन, दीपक शर्मा, प्रतीश, सुखजिंदर सिंह आदि मौजूद थे। मांगों बारे प्रेम चंद तथा नरिंदर सिंह ने कहा कि कच्चे मुलाजिमों को रेगुलर किया जाए, पुरानी पेंशन स्कीम बहाल हो, खाली पदों को भरा जाए और उनको भी रेगुलर किया जाए। पे कमीशन लागू किया जाए, बकाया डीए किस्तों को जारी किया जाए, हर तरह के एरियर को खजाने में पास किया जाए। अगर ऐसा न किया गया तो शाहकोट उपचुनावों में वह लोग सरकार के खिलाफ झंडा मार्च निकालेंगे।

जीएनडीएच में तालमेल पैरा मेडिकल एवं सेहत कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारी।

खबरें और भी हैं...